भिलाई में युवा कांग्रेस नेता पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप: 10 साल के रेलशनशिप प्रेग्नेंट भी हुई पीड़िता… शादी से इंकार किया तो केस, गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शादी का झांसा देकर रेप के आरोप में कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव पर ये आरोप लगे है। मिली जानकारी के अनुसार, 10 साल तक रिलेशन में रहने के बाद आरोपी ने युवती से शादी से इनकार कर दिया। रिलेशनशिप के दौरान युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने एबॉर्शन भी करवाया। पीड़िता ने युवक के खिलाफ पद्मनाभपुर थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ASP पद्मश्री तंवर ने बताया कि एक युवती ने पद्मनाभपुर थाने में दैहिक शोषण का मामला दर्ज कराया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि साल 2015 में उसकी मुलाकात भिलाई निवासी मो. आमिर सिद्दकी (35 साल) से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। आमिर ने लड़की को शादी का वादा किया, लेकिन लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद भी आमिर और लड़की साल 2015 से 2025 तक एक साथ रहे। दोनों के बीच मिलना-जुलना होता रहा।

इस दौरान आमिर ने समय-समय पर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। लड़की के गर्भवती होने पर उसने उसे शादी करने का झूठा वादा किया और एबॉर्शन करा दिया। कुछ दिन पहले लड़की को पता की आमिर का किसी दूसरी लड़की से निकाह होने वाला है, इस पर उसने उससे झगड़ा किया और शादी के लिए दबाव बनाया। जब लड़की शादी की जिद पर अड़ गई तो आमिर ने लड़की से शादी करने से ही मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने पद्मनाभपुर थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में बिफोर टाइम पेश किया। इस मामले की सुनवाई के लिए दुर्ग जिला न्यायालय की संबंधित कोर्ट को समय से पहले खोला गया। वहां पुलिस ने आरोपी को पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग-भिलाई वासियों के लिए गुड न्यूज: भिलाई का ये...

दुर्ग। दुर्ग और भिलाई वासियों के लिए अच्छी खबर है। दुर्ग पुलिस वेलफेयर सोसायटी द्वारा सेक्टर 06 भिलाई में संचालित पुलिस पेट्रोल पंप जो...

CG Vyapam ने जारी किया D.El.Ed और B.Ed का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्री डीएलएड और प्री बीएड परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक vyapamcg.cgstate.gov.in वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसके...

छत्तीसगढ़ वेटलैंड अथॉरिटी की निष्क्रियता से छोटे तालाबों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ वेटलैंड अथॉरिटी की कार्य प्राणी को उजागर करते हुए रायपुर के नितिन सिंघवी ने आरोप लगाया है कि आद्र्भूमियों के संरक्षण के...

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और शालाओं का होगा युक्तियुक्तकरण… स्कूलों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को अधिक सशक्त, संतुलित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण किए जाने...

ट्रेंडिंग