न्यायधानी में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गुंडागर्दी: किसान को धमकी देते हुए बोला- “जिला अध्यक्ष हूं, उठाकर लेजाऊंगा यही से तेरेको”; देखिये वीडियो

बिलासपुर। बिलासपुर में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक किसान को धमकाते हुए बोल रहा है कि, “जिला अध्यक्ष हूं, उठाकर लेजाऊंगा यही से तेरेको”। दरहसल जमीनी विवाद में युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम ने एक किसान को जान से मारने की धमकी दी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वायरल वीडियो में वह कह रहा है कि, मेरी जमीन पर खंभा लगाने कैसे आ गए।

देखिये वीडियो :-

DB डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोपका निवासी पीड़ित किसान उमेंद्र राम साहू के अनुसार, उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। किसान का कहना है, उसकी कृषि भूमि है। उस जमीन के मेड़ को काटकर शेरू असलम और उसके साथियों ने समतल करा दिया है। दो अलग-अलग खसरे की जमीन को अपना होने का दावा कर रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस से की है। लेकिन,अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित किसान उमेंद्र राम के विरोध करने पर शेरू असलम अपने आप को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बताकर धौंस दिखाते हुए धमकाना शुरू कर दिया। जब पीड़ित किसान ने उससे जमीन की रजिस्ट्री पेपर दिखाने को कहा, तब शेरू असलम ने उससे जमीन के दस्तावेज मांगा और बोला कि मैं अपना पेपर नहीं दिखाऊंगा, तुम्हें जो करना है, जहां जाना है जाओ, आखिरी में घूम फिर कर मेरे पास आओगे। मेरी ऊपर तक पहुंच है, अगर मेरे से पंगा लोगों तो तुम को जान से मरवा दूंगा। उमेंद्र राम साहू ने बताया, गुरुवार को 3.30 बजे वह अपने खेत में खंभा लगाने गया था। उसी समय शेरू असलम अपने साथियों के साथ आया। उसने धमकाते हुए कहा, मेरी जमीन पर तुम लोग खंभा कैसे लगा रहे हो, आसपास की पूरी जमीन मेरी है। इस घटना का किसान ने वीडियो भी बनाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शेरू असलम पर जमीनी विवाद को लकर और भी शिकायतें दर्ज है। इससे पहले सिविल लाइन थाने में निजी जमीन पर कब्जा करके बाउंड्रीवाल तोड़ने की शिकायत है। शेरू असलम पर आरोप है कि वह निजी जमीन पर कब्जा करके गुंडागर्दी करता है। शेरू असलम के धौंस और धमकियों से किसान उमेंदराम साहू और उनका परिवार डरा हुआ है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर से भी शिकायत की है। हालांकि, इसके बाद भी अब तक इस केस में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। TI फैजुल शाह का कहना है कि मामले की शिकायत पर दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया था। पीड़ित किसान ने शेरू असलम से बातचीत करके समझौता कर लिया है। इसके बाद किसान ने कार्रवाई नहीं करने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...