CM भूपेश बघेल का आज दुर्ग दौरा: रायपुर-बेमेतरा के बाद इतने बजे पहुंचेंगे दुर्ग… इन कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल; देखिये

भिलाई। सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग समेत तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक CM भूपेश बघेल आज रायपुर, बेमेतरा, दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल 24 जून को मुख्यमंत्री निवास से दोपहर 12 बजे रवाना होकर दोपहर 12.10 बजे पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सभागृह रायपुर पहुंचेंगे, जहां छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह और स्नेह सम्मेलन 2023 में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 1.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से बेमेतरा जिले की तहसील साजा के ग्राम कन्हेरा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 1.35 बजे चन्द्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के 52 वें केन्द्रीय महाधिवेशन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ग्राम कन्हेरा से दोपहर 2.55 बजे हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे और सिविल लाइन दुर्ग में दोपहर 3.25 बजे कंचना-धुरवा देवालय परिसर में केन्द्रीय गोड़ महासभा धमधागढ़ (दुर्ग) द्वारा आयोजित महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम पश्चात अपरान्ह 4.35 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड भिलाई से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 4.50 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...