तैयार हो जाइए! संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कार्निवाल में छाएंगी ‘यूथ आइकॉन’ ध्वनि भानुशाली, 3 दिन मचेगी धूम

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भिलाई के अंतर्गत आरएसआर रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (RSRRCET), रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड रिसर्च (RCDSR), रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (RIPS), रूंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी(RCST), रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च (RIPSR), रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट (RISM) और रूंगटा प्राइवेट आईटीआई के छात्रों के लिए एक इंटर कॉलेज वार्षिक उत्सव सह प्रतियोगिता बहुप्रतिष्ठित “कार्निवाल 2026” का आयोजन 5 से 7 फरवरी को करने जा रहा है।

ध्वनि भानुशाली का लाइव इन कॉन्सर्ट ५ फरवरी को एवम मुंबई का प्रतिष्ठित लाइव बैंड का ६ फरवरी को शाम 7 बजे से निर्धारित किया गया है। ध्वनि भानुशाली एक पॉपुलर इंडियन पॉप सिंगर, एक्ट्रेस एवम युथ आइकॉन है. वह बॉलीवुड गानों को इंडिपेंडेंट पॉप के साथ मिलाकर गाती हैं, अपनी आकर्षक धुनों और कई वायरल गानों के साथ खुद को एक बहुमुखी कलाकार के रूप में स्थापित कर चुकी हैं।

बहुप्रतिष्ठित “कार्निवाल 2026” में खेलकूद एवम सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है । जिसमे क्रिकेट, वॉलीबॉल, थ्रोबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, आर्म रेसलिंग, ग्रुप एंड सोलो डांस, बैटल ऑफ डांस, अंताक्षरी, मास्टर शेफ, थिएटर सहित, रील्स, फोटोग्राफी और भी बहुत कुछ प्रतियोगिताओं का समावेश है। 8,000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम का आनंद लेंगे।

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भिलाई के चेयरमैन संजय रूंगटा और डायरेक्टर डॉ. साकेत रूंगटा ने इस आयोजन को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागी संस्थानों को अग्रिम बधाइयाँ दी। संजय रूंगटा ने कहा की ऐसे इवेंट से स्टूडेंट्स में ऊर्जा का संचार होता है और वह बेहतर तरीके से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ पाते हैं. कार्निवाल का समापन 7 फरवरी को होगा जिसमे कई आकर्षक प्रस्तुतियों दी जाएँगी एवम पुरस्कार वितरण होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...