दुर्ग: मां के खिलाफ टिप्पणी करने पर युवक की हत्या: अपचारी बालक के सामने मां को लेकर अपशब्द कह रहा था युवक… विवाद होने पर बालक ने पेट में पेचकस घोंपकर कर दी हत्या

भिलाई। मां के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर हुए विवाद में अपचारी बालक ने युवक की पेचकस मारकर हत्या कर दी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने चंद घंटो में आरोपी को पकड़ लिया है।

नंदिनी टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि मलपुरीखुर्द निवासी खूबीराम साहू ने सूचना दिया कि रात को ग्राम पंचायत भवन में अनिल कुमार साहू को गांव के अपचारी बालक के सामने मां को गलत टिप्पणी करने पर एक युवक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अनिल के पेट व सीने में बालक ने पेचकस से कई बार वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना में अनिल की मौके पर मौत हो गई। शव को पुलिस ने पंचानामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बालक से पेचकस बरामद किया है। पूछताछ में बालक ने हत्या करना स्वीकार किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक रोशन बघेल, आरक्षक कमल परगनिया, आरक्षक ऋषि बंसोड़ शामिल थे। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तीन...

बिलासपुर। जिले में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले में आरोपी...