महासमुंद से भिलाई तक सेवा का संदेश… यूथ सिख सेवा समिति भिलाई ने निभाया इंसानियत का फर्ज, दूर दराज़ से लाया पार्थिव शरीर और सम्मान से किया अंतिम संस्कार

भिलाई। यूथ सिख सेवा समिति भिलाई ने फिर इंसानियत की मिसाल पेश की है। 11 अप्रैल 2025 को यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के हेल्पलाइन नंबर पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि रामनगर सुपेला, शकुंतला विद्यालय के सामने रहने वाले कमलजीत सिंह जी को पैरालिसिस (लकवा) की बीमारी है और इलाज करवाना है। सेवा समिति ने सुझाव दिया कि उन्हें श्री बीरा सिंह अस्पताल ले जाएं। परंतु फोन करने वाले ने बताया कि वे अभी उड़ीसा में हैं और अगले दिन इलाज करवाएंगे। लेकिन उसी शाम उनका फिर फोन आया कि कमलजीत सिंह जी का निधन हो गया है, और उन्होंने समिति से अनुरोध किया कि उनके भाई का अंतिम संस्कार सेवा समिति की मदद से किया जाए।

यह जानकारी समिति की कोर टीम को दी गई। इसके बाद समिति के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह जी ने घर जाकर पूरी जानकारी ली। वहाँ पता चला कि कमलजीत सिंह जी के भाई का भी करीब 2 महीने पहले निधन हो चुका है और उस समय भी अंतिम संस्कार सेवा समिति ने ही करवाया था। घर में एक बुजुर्ग मां हैं, जिनकी तबीयत भी बहुत खराब है और वे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती हैं।

सारी जानकारी मिलने के बाद समिति ने कमलजीत सिंह की बहन को भरोसा दिलाया कि अंतिम संस्कार की पूरी जिम्मेदारी सेवा समिति निभाएगी। अंततः, दिनांक 12 अप्रैल 2025 को दोपहर में महासमुंद से कमलजीत सिंह जी का शव एंबुलेंस से लाकर रामनगर मुक्तिधाम में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सिख सेवा समिति की टीम भी वहां मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...