राजधानी रायपुर में चाकूबाजी: एक दिन पहले बहस और दूसरे दिन धारदार चाकू गोद कर युवक की हत्या… दो युवक भी घायल; जेल से छूटा था एक आरोपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुराणी रंजिश के चलते रायपुर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान आशीष बंजारे के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले ही मृतक का आरोपियों से बहस हुआ थी। दोनों की ओर से एक दूसरे को धमकी दी गई थी। दूसरे ही दिन आशीष बंजारे पर धारदार चाकू से हमला कर उसको मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि, हमले में आशीष के दो दोस्त भी घायल हैं। जिनका AIIMS रायपुर में इलाज चल रहा है। ये वारदात रविवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है। जिसका नाम छोटू यादव है। CSP राजेश चौधरी ने बताया कि, एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक आरोपी हत्या के आरोप में जेल में बंद था। जो हाल ही में जेल से छूटा था। ये वारदात डीडी नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार महादेव घाट के पास आशीष बंजारे नाम का युवक रविवार की शाम अपने साथियों के साथ घुमने पहुंचा था। बताया जा रहा है इसी दौरान पुरानी रंजीश को लेकर कुछ बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकूबाजी की इस घटना में आशीष बंजारे की जहां मौत हो गयी, वही उसके साथ मौजूद उमेश मस्कोले और आकाश यादव नाम के युवक भी गंभीर चोटे आई है। जिन्हे घटना के बाद पुलिस की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा हैं कि 2019 में देवेंद्र नगर में हुई हत्या के बाद से आरोपी और पीड़ितों के बीच रंजिश थी।

आशंका जताई जा रही हैं कि चार साल पुराने इसी दुश्मनी का बदला लेने आरोपियों ने इस चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया हैं। उधर इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही डीडी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पूछताछ के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू की गयी। पुलिस की जांच में हत्या की वारदात में बिट्टू यादव, मुकेश, रवि ठाकुर और छोटू यादव के शामिल होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में रवि ठाकुर हाल ही में जेल से छूटकर आया था। सभी आरोपियों को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश करने की तैयारी में है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : चॉकलेट खिलाने के बहाने मासूम बच्ची...

बिलासपुर। कोरबा में 7 साल की बच्ची से रेप मामले में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि यौन उत्पीड़न के...

बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को...

रायपुर। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11...

India-Pakistan war: भारतीय सेना ने मार गिराए पाकिस्तान की...

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। युद्ध जैसे हालात के बीच भारत ने जम्मू एयरस्ट्रिप पर हुए रॉकेट हमले को विफल...

वकीलों से घिरे विधायक रिकेश सेन का स्पेशल गिफ्ट…...

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अधिवक्ताओं से आज दुर्ग कोर्ट पहुंच कर "वन नेशन वन इलेक्शन" के...

ट्रेंडिंग