अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए युवाओं को मिलेगी निःशुल्क बस सुविधा, कलेक्टर भूरे के निर्देश पर करवाई जा रही व्यवस्था

रायपुर। जांजगीर में 15 से 23 दिसम्बर तक आयोजित अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली में भाग लेने वाले जिले के अभ्यर्थियों जिला प्रशासन द्वारा नि:शुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे के निर्देश पर रायपुर जिले के पात्र युवाओं के लिए निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली के लिए अप्रैल 2023 में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीसीई) का आयोेजन किया गया था। जिसमें उत्तीर्ण युवाओं की शारीरिक दक्षता एवं चयन परीक्षा का आयोजन जांजगीर चांपा में 15 से 23 दिसम्बर तक पुलिस लाईन खोखराभाठा जांजगीर में निर्धारित है।

इस दौरान 18 दिसम्बर की शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले पात्र युवाओं के लिए 17 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे एवं 20 दिसम्बर की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले युवाओं के लिए 19 दिसम्बर 2023 को दोपहर 12 बजे जिला रोजगार कार्यालय रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर से निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध होगी। जो यहां से पुलिस लाईन खोखराभाठा जांजगीर के लिए रवाना होगी।

जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक ने बताया कि निःशुल्क बस सुविधा का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र अभ्यर्थी अपना नामांकन जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में 14 दिसम्बर 2023 तक करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9406346840 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सराफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।...

आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प : मां...

कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन माह के द्वितीय सोमवार को पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर में माँ नर्मदा एवं नर्मदेश्वर...

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़...

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की भावना के...

स्पा सेंटर की आड़ में Sex racket का भंडाफोड़,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र...