PM Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर युवा मोर्चा जिला की बैठक संपन्न… जिला अध्यक्ष अमित ने कहा – भिलाई के युवा मोर्चा पूरे जोश के साथ पीएम के सभा में करेंगे कूच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सात जुलाई के दौरा प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री 10:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर में साइंस कॉलेज ग्राउंड जाएंगे। इस दौरान रेल और सड़क से जुड़ी पांच केंद्रीय परियोजनाओं को लॉन्च करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रभातफेरी निकालकर लोगों को न्योता दिया जा रहा है।

वहीं प्रधानमंत्री के 9 वर्ष बेमिसाल व सुशासन पर्व पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाया जा रहा। इसी पर्व को संबोधित करने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान मे 7 तारीख को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होना है। उसी के निमित तैयारी को लेकर आज भाजपा भिलाई जिला कार्यालय प्रियदर्शनी परिसर, सुपेला मे युवा मोर्चा जिला भिलाई की बैठक रखी गयी थी।

इस बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला प्रभारी संदीप शर्मा का कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अति विशिष्ट अथिति के रूप मे जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मंच पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह, जिला मंत्री द्वय विजेंद्र सिंह, जय प्रकाश यादव व पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र बन्छोर उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने किया।

मुख्य अतिथि संदीप शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा ही भाजपा की प्रमुख ताकत है। आज सारे युवा मोर्चा के साथियो को कार्य मे लग जाना है। और चल रहे इस देश व्यापी पर्व 2024 के लक्ष्य को जन जन तक बताना है।
जिला अध्यक्ष बिचपुरिया ने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर युवा मोर्चा की तैयारी की समीक्षा की साथ ही इस महा रैली मे जिला भाजपा युवा मोर्चा की सहभागीता रहनी चाहिए। प्रत्येक मंडल मे संख्या निर्धारित का लक्ष्य पुरा कैसे किया जाना है उस विषय मे प्रकाश डाले और लक्ष्य पूरा करने का निश्चय करे युवा।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा की यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हमारे देश के प्रधानमंत्री का आगमन होने जा रहा। जिला भिलाई के युवा मोर्चा पूरे जोश से मोदी जी के प्रतिक्षा मे आगामी 7 जुलाई को लगभग 500 की सख्या मे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रायपुर कूच करेंगे। और यशस्वी प्रधानमंत्री जी को सुनेंगे। और 2023 व 2024 विधानसभा, लोकसभा चुनाव में जीत की भूमिका बनाएंगे।

बैठक का संचालन भाजयुमो महामंत्री रितेश सिंह ठाकुर, व आभार जिला उपाध्यक्ष सौरभ जयसवाल ने किया।

बैठक मे प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष मोनिष काले, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, राम शर्मा, हर्षल यादव प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल झा, उमेश कुमार कार्यलय मंत्री, कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, सह संयोजिका अर्पणा, हरिओम चौहान जिला प्रशिक्षण प्रमुख, जिला सोशल मीडिया प्रमुख जयंत शर्मा, धर्मेन्द्र पांडेय, केशव पासवान, समीर अग्रवाल, दीपक त्रिपाठी, मंडल अध्यक्षगण नवीन सिंह, विनय सेन, मनीष पिपरोल, नरेंद्र निर्मलकर, मनोज मेश्राम, स्वाध्याय मंडल प्रमुख सतीश दुबे, किशन कुमार साहू, सुभाष शर्मा, प्रवीण सिंह, शंकर ढीमर, रतन कुमार बजारे,
करन बंजारे, चन्दन गुप्ता, तरुण धकेता, नोहर प्रसाद, सोनू सहारे मनोज साव व अन्य उपस्थित हुए। जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।

Exit mobile version