भिलाई निगम क्षेत्र में मशीन से सुधरेगी सड़कें! पैच वर्क के लिए दिल्ली से आई मल्टी वर्किंग मशीन… डेमो का जायजा लेने पहुंचे मेयर नीरज पाल; जानिए खासियत

भिलाई। भिलाई नगर निगम के क्षेत्रों में सड़कों के पैच वर्क का काम और डामरीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी के तहत दिल्ली से आई मल्टी वर्किंग मशीन ने आज पैच वर्क के लिए डेमो दिया। भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल ने वैशाली नगर पहुंचकर इस मशीन का जायजा लिया। वैशाली नगर जोन के इंदिरा चौक में आज दिल्ली से आई कंपनी ने मशीन के माध्यम से पैच वर्क का डेमो दिखाया।

क्या है खासियत?
मशीन की खासियत यह है कि यह मशीन सड़क की सफाई, डामर को गर्म करने का काम, रोलर का काम, डामर को पिघलाने का काम करती है जो कि एक ही वाहन में सभी प्रकार के सिस्टम समाहित है। सहायक अभियंता वसीम खान एवं उप अभियंता अर्पित बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़कों के पैच वर्क का यह मशीन ऐसा काम करती है कि आधे घंटे में पैच वर्क तथा आधे घंटे में सड़क को आवागमन के लायक बना देती है। मतलब महज 1 घंटे में पैच वर्क प्रारंभ करने से लेकर सड़क को आवागमन के लिए यह तैयार कर देती है। आज इस कंपनी ने मशीन का डेमो दिखाया।

उपयोगी साबित होगी मशीन
गौरतलब है कि भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत सड़कों का डामरीकरण तथा सड़कों का पैच रिपेयर वर्क जारी है। इसके लिए यह मशीन उपयोगी साबित हो सकती है। डेमो के दौरान वैशाली नगर जोन के सहायक अभियंता अरविंद शर्मा मौके पर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...