विधानसभा चुनाव के पहले भिलाई में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका: 40 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का हाथ… पूर्व विस अध्यक्ष पाण्डेय ने गमछा पहना कर किया स्वागत; देखिये VIDEO

भिलाई। विधानसभा चुनाव के पहले भिलाई में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। खुर्सीपार के 40 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेम प्रकाश पाण्डेय के सेक्टर-9 निवास पर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने भाजपा में प्रवेश करने वाले सभी युवकों को भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता प्रदान की गई। इस अवसर पर इस अवसर मंडल अध्यक्ष एसएन सिंह, विनोद सिंह, पीयूष मिश्रा, श्री राम जन्मोत्सव युवा समिति के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय जोगिंदर शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Exit mobile version