आरक्षक भर्ती के नाम पर ठगी, राजनांदगांव में पदस्थ पुलिसकर्मी गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आरक्षक भर्ती के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आरक्षक ने खुद को प्रभावशाली और पहुंच वाला बताकर युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख 25 हजार रुपये ऐंठ लिए थे।

जानकारी के अनुसार, आरोपी आरक्षक डिगम्बर प्रसाद कंवर, निवासी कोरकोमा, वर्तमान में राजनांदगांव में पदस्थ है। उसके खिलाफ बालको थाना क्षेत्र में ठगी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता गणेशी राठिया और उमाशंकर, निवासी केराकछार (माधमार) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने आरक्षक भर्ती में चयन कराने का भरोसा दिलाकर उनसे रकम ली, लेकिन नौकरी नहीं दिला सका।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम आरोपी ने अपने भाई के बैंक खाते में जमा करवाई थी। मामले की पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एटीएम कार्ड, पासबुक सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई, जिसमें ठगी के आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को विभाग में प्रभावशाली बताकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देता था। मामले की जानकारी राजनांदगांव पुलिस को भी भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ वहां भी पूर्व में कार्रवाई हो चुकी है।

इस गिरफ्तारी के बाद आशंका जताई जा रही है कि कोरबा और राजनांदगांव क्षेत्र में ठगी के अन्य पीड़ित भी सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस ने अपील की है कि नौकरी दिलाने या भर्ती में चयन कराने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

GST फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई : 17 करोड़ से...

रायपुर। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के एक बड़े मामले में मध्यप्रदेश के कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल को गिरफ्तार...

स्वास्थ्य व्यवस्था लचर : समय पर 108 एंबुलेंस नहीं...

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ स्थित 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है।...

CG Crime : 8 साल की मासूम के साथ...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 8 साल के मासूम बालिका के साथ उसी के...

जमीन में गड़ा खजाना बताकर बेचते थे नकली सोना,...

दुर्ग। जमीन में गड़ा हुआ खजाना और हंडे में मिले सोने की कहानी सुनाकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश...