छत्तीसगढ़ में एक नक्सली ढेर: सुरक्षबलों की फायरिंग में मारा गया एक माओवादी… सर्चिंग शव, हथियार, BGL के साथ नक्सल सामान बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक नक्सली के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। दरहसल सुकमा जिले में सोमवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। गोलीबारी में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। गोलीबारी रुकने के बाद जवानों ने जब सर्चिंग की तब नक्सली का शव और हथियार, BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) और भारी मात्रा में नक्सल सामान बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, DRG और कोबरा 208-204 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। तभी टेटमड़गु इलाके में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने उन पर फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने गोलीबारी की। SP किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। फिलहाल सुरक्षा बल के जवान सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...

जनपद पंचायत में ACB की बड़ी कार्रवाई : CEO...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने सक्ती जनपद पंचायत...

छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी : एक जुलाई से लागू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों...