CG – कलेक्टर ऑफिस में लगी आग: डिप्टी कलेक्टर के केबिन में रखे फर्नीचर और अहम दस्तावेज जलकर हुए खाक… एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा

कलेक्टर ऑफिस में लगी आग

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कलेक्टर कार्यायल में डिप्टी कलेक्टर के चेंबर में अचानक आग लग गयी। घटना की जानकारी जब तक लोगों को होती, तब तक आग ने भयंकर रूप ले लिया और केबिन में रखे फर्नीचर और दस्तावेज जलकर खाक हो गये। उधर घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

दरअसल, सोमवार सुबह 10:30 पर अधिकारी-कर्मचारी कलेक्ट्रेट ऑफिस में काम करने पहुंचे। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर की चेंबर में धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। बताया जा रहा है कि एसी में शॉर्ट सर्किट होने के बाद दस्तावेज में पहले आग लगी उसके बाद आसपास सामानों में धीरे-धीरे आग बढ़ती गई।

इसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दफ्तर से बाहर निकलने लगे। वहां मौजूद कर्मचारियों ने फायर बिग्रेड को आग की सूचना देने के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को भी दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...