बस्तर दौरे पर विधायक रिकेश सेन: जगदलपुर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत… कार्यकर्ताओं को कहा- “भ्रष्टाचार को उजागर कर बस्तर के चहुंमुखी विकास के लिए महेश हैं जरूरी”

बस्तर, भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन इन दिनों बस्तर दौरे पर है। जगदलपुर में उनका जगह -जगह जोरदार स्वागत हुआ। इस भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि, पिछले 5 सालों में बस्तर समेत पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार किया है, उन भ्रष्टाचारों को उजागर करने, बस्तर का चहुंमुखी विकास करने, नई ट्रेनों की सौगात लाने इन सभी मुद्दों को लेकर बीजेपी ने चुनाव मैदान में महेश राम कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। पूरे देश में मोदी लहर है और बस्तर में भी केंद्र सरकार ने जो विकास किया है, उन सभी मुद्दों को लेकर बीजेपी चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने आह्वान किया कि छत्तीसगढ़ से भाजपा को सबसे बड़ी जीत दिलाने बस्तर का एक एक कार्यकर्ता और वोटर कमर कस कर तैयार है। बस्तर के चहुंमुखी विकास की गति को डबल इंजन की तेजी और शक्ति देने के लिए महेश और मोदीजी सबसे अहम कड़ी हैं। आज सुबह से उन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में कोंडागांव, नारायणपुर और कोंटा में कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया। इस दौरान जगह-जगह विधायक रिकेश का सेन समाज के प्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। सेन आगामी तीन दिनों तक विभिन्न बैठकों को सम्बोधित करने के बाद क्षेत्र में महेश राम कश्यप के लिए जनसम्पर्क भी करेंगे। बस्तर को आदिवासी और उड़िया संस्कृति का अनूठा मिश्रण बताते हुए श्री सेन ने बड़ी संख्या में मौजूद नाई समाज प्रमुखों की भी बैठक लेकर मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलवाया।

उन्होंने कहा कि महेश कश्यप को जितने अधिक मतों के अंतर से आप सभी सांसद बनाएंगे मोदीजी उससे चौगुना विकास बस्तर का करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने नाई समाज से पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुरजी को भारत रत्न देकर पिछड़ा वर्ग का मान बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ से लोकसभा की सभी 11 सीटों पर भाजपा को भारी मतों से जीता कर मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हम सभी संकल्पित हैं। छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन के निर्देश पर रविवार को बस्तर प्रवास पर पहुंचे विधायक रिकेश सेन का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। वे अगले तीन दिन तक बस्तर की अलग अलग विधानसभा सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए जनसम्पर्क रैली और सभाओं को सम्बोधित करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...

5,500 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की...