रिटायर्ड ASI की काली करतूत: चाय बनाने के बहाने 10 साल की मासूम को बुलाया घर… मौका पाकर की हैवानियत… मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार

क्राइम डेस्क। रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में धारा 376 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी रिटायर्ड पुलिसकर्मी की तलाश के लिए एक टीम गठित की।

पुलिस विभाग के एएसआई पद से रिटायर हुए नाथूराम दुबे के खिलाफ विजयनगर पुलिस ने धारा 376 और पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि आरोपी पूर्व में इंदौर क्राइम ब्रांच और ट्रैफिक एएसआई के पद से रिटायर हुआ था। नाथूराम दुबे के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित मकान में किराए से रहने वाली 10 साल की बच्ची की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया।

बताया गया कि रिटायर्ड एएसआई ने 10 साल की बच्ची को अकेला पाकर अपने घर पर चाय बनाने के लिए बुलाया था। इस दौरान मौका पाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बच्ची ने बचने का काफी प्रयास भी किए तो उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद जैसे-तैसे बच्ची वहां से निकली और पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ आकर विजयनगर थाने पर पूरे मामले की शिकायत की। पुलिस ने फरार रिटायर्ड एएसआई को पकड़ने के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपी एएसआई के गिरफ्तार होने के बाद आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही भी की जा सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...