छत्तीसगढ़: दसवीं की छात्रा से गैंगरेप: घर छोड़ने के बहाने ले गए हॉस्टल… छात्रा को बंधक बनाकर जबरदस्ती पिलाई शराब… फिर आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा नेता के पुत्र सहित 2 गिरफ्तार

बिलासपुर। दसवीं की छात्रा को बंधक बना कर भाजपा नेता के पुत्र व उसके साथी ने गैंगरेप किया। पुलिस में हुई शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की लड़की को देर शाम उसकी सहेली ने कॉल किया राजीव गांधी चौक पर मिलने के लिए बुलाया। रात करीब 8 बजे वह राजीव गांधी चौक पहुंची और अपने सहेली को फोन किया। उसने बताया कि वह गांधी चौक पहुंच गई है और वह कहां है। तब सहेली ने उससे कहा कि वह अपने घर में है। उसके घरवाले डांट रहे हैं, इसलिए वह नहीं आ सकती।

छात्रा की सहेली ने कहा कि वह नहीं आ सकती। उसके दोस्त कश्यप कॉलोनी गली नंबर-4 निवासी उसके दोस्त संतोष कुमार पमनानी उर्फ सन्नी (26) और कुम्हारपारा करबला चौक निवासी समीर खान उर्फ भुरूवा उर्फ सैम (19) कार लेकर आ रहे हैं, उनके साथ चली जाओ। कुछ देर बाद दोनों युवक कार लेकर राजीव गांधी चौक पहुंचे और उसे बैठाकर ले गए।

इसके बाद दोनों युवक उसे पुराना बस स्टैंड करबला स्थित बॉयज हॉस्टल के एक कमरे में ले गए। वहां आरोपियों ने लड़की को बंधक बना लिया और जबरदस्ती शराब पिलाई। छात्रा के मना करने पर युवक गाली देने लगे। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा भागने की कोशिश करने लगी, तब दरवाजा बंद कर दिया गया था। करीब दो घंटे तक युवकों ने उसे अपने साथ रखा।

इस घटना के बाद दोनों युवक उसे लेकर महाराणा प्रताप चौक स्थित प्लेटिनम बार गए। वहां करीब पांच मिनट तक रहे। वहां से कार में बैठाकर जरहाभाठा मंदिर चौक लेकर आए और बीच सड़क में उसे उतारकर दोनों युवक भाग निकले। लड़की बदहवास हालत में मंदिर चौक के पास पड़ी रही। तभी देर रात उसके पापा ने कॉल किया, तब उसने जानकारी दी।

इसके बाद लड़की के पिता उसे अपने साथ ले गए। घर पहुंच कर लकड़ी ने अपनी मां को आप बीती बताई। सोमवार को उसके पापा उसे लेकर सिटी कोतवाली थाना पहुंचे।

TI शीतल सिदार ने बताया कि छात्रा की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसके बयान के आधार पर दोनों आरोपी के खिलाफ बंधक बनाने व सामूहिक दुष्कर्म करने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी में एक संतोष कुमार पमनानी उर्फ सन्नी करबला के भाजपा नेता व पूर्व पार्षद राजकुमार उर्फ बबलू पमनानी का बेटा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...

Durg News: सेक्सटॉर्शन का मामला, महिला ने प्रेमजाल में...

दुर्ग। नंदनी थाना क्षेत्र में सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। एक महिला ने युवक को प्रेमजाल में फंसा कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल...

न्यायधानी में इस न्याय की देशभर में चर्चा: बिलासपुर...

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर फ्रॉड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पहली बार...