CG में 11 शिक्षकों की गई नौकरी: फर्जी सर्टिफिकेट मामले में 3 साल की सजा, जुर्माना भी लगाया गया

CG में 11 शिक्षकों की गई नौकरी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि यहां पर फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहे 11 शिक्षाकर्मियों पर नकेल कसी गई है। इसके तहत इन्हें 3 साल की सजा दी गई है। बता दें कि इसका फैसला गरियाबंद के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन ने सुनाया है। साथ ही सभी पर एक, एक हज़ार का अर्थदंड भी लगाया गया है। इन शिक्षकों को नौकरी से पहले ही बर्खास्त कर दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक आरटीआई कार्यकर्ता कृष्ण कुमार साहू की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 2008,09 के शिक्षाकर्मी चयन में फर्जीवाड़ा को लेकर गरियाबंद के मैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले की जांच चल रही थी..वहीं जांच के दौरान यह पाया गया कि शिक्षाकर्मी भर्ती के दौरान b.ed, d.ed का फर्जी प्रमाण पत्र लगाए थे और उसी के सहारे नौकरी कर कर रहे थे। इधर शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।

साल 2008- 09 का है, इस दौरान प्रदेश में आई शिक्षा भर्ती में कुछ लोगों ने गड़बड़ी की थी और फर्जी तरीके से उनका चयन हो गया था। इस दौरान चयनित अभ्यर्थी BED, DED का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर शिक्षक बन गए थे. इसकी भनक लगने के बाद मैनपुर थाने में RTI कार्यकर्ता कृष्ण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए गरियाबंद के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 3 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा 1 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. बता दें कि फर्जीवाड़े में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...