दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता के लिए बनाया शॉर्ट फिल्म: शराब के नशे में होने वाली सड़क हादसों को रोकना मेन टारगेट… देखिये “HOT SEAT” की कहानी

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक जागरजकता के लिए एक शॉर्ट फिल्म बनाया है। जिसका मुख्य उद्देश्य शराब के नशे में होने वाली सड़क हादसों को रोकना है। दुर्ग SSP राम गोपाल गर्ग (IPS) के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने दिए गए निर्देश पर ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर और सदानंद विंध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग लगातार विभिन्न यातायात जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से एवं समय-समय पर शॉर्ट मूवी बनाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास करते आ रही है। दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने इस शॉर्ट मूवी का नाम “HOT SEAT” रखा है।

इसी प्रकार नशे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीश ठाकुर एवं सदानंद विंध्यराज के द्वारा एक स्क्रिप्ट लिखा गया। जिस पर शॉर्ट मूवी बनाया गया है जिसमें पांच दोस्त कार से घूमते हुए पार्टी करने एक दोस्त के फार्म हाउस में जाते हैं वहां वे सभी जब भी पार्टी करने जाते हैं एक पर्ची निकालते हैं जिसमें सभी दोस्तों में से एक का नाम लिखा होता है जिसका नाम लिखा होता है वह दोस्त शराब का सेवन नहीं करता है और वहां से अपने-अपने घर जाने के लिए जब भी निकलते हैं तो जो दोस्त शराब का सेवन नहीं किया रहता है वही गाड़ी चलाता है और सभी को एक-एक कर घर छोड़ना है और लास्ट फिर वह अपने घर जाता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, राम गोपाल गर्ग ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए समस्त वाहन चालकों से अपील की है की नशे की हालत में कदापि वाहन ना चलाएं और वाहन चलाते समय यातायात के सभी नियमों का पालन करें।

देखिये शॉर्ट फिल्म :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...