CG – 11वीं के छात्र ने नदी में कूदकर दी जान… दो दिन से था लापता… Whatsapp स्टेटस में लिखा था – मैं सुसाइड कर रहा हूं, दोस्त ने किया था रिप्लाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 11वीं कक्षा के छात्र ने सुसाइड किया है। डंकनी नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी है। छात्र साइंस का स्टूडेंट था। सुसाइड से पहले छात्र ने अपने वाट्सऐप स्टेटस में लिखा ‘मैं सुसाइड कर रह हूं’, फिर दो दिन बाद छात्र की लाश मिली है।

बताया जा रहा है कि छात्र घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन नहीं पहुंचा। छात्र के दोस्तों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वह शांत रहता था। मामला दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
दोस्त का मैसेज।

मृत छात्र का नाम रिंकू मरकाम (16) है। रिंकू दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित गांव बुरगुम का रहने वाला है। वर्तमान में वह दंतेवाड़ा में अपनी मौसी के घर पर रहकर हाई स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने बताया कि, 2 दिन पहले वह रोज की तरफ स्कूल जाने के लिए निकला था। जब स्कूल नहीं पहुंचा तो पता किया गया पर जानकारी नहीं मिली। फिर दंतेवाड़ा के डंकनी नदी में लाश मिली।

सुसाइड करने से पहले रिंकू ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस में लिखा था मैं सुसाइड कर रहा हूं। जिस पर इसके एक गांव के ही रहने वाले दोस्त ने रिप्लाई कर मैसेज किया कि तू घर गया की नहीं। पुलिस छात्र के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। स्कूल में साथ मे पढ़ने वाले दोस्तों ने बताया कि रिंकू पिछले कुछ दिनों से शांत रहता था। किसी से बातचीत नहीं करता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...