झीरम हमले की 12वीं बरसी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव पहुंचे झीरम, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दरभा जनपद पंचायत के झीरम घटनास्थल पहुंच शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 12 वर्ष पूर्व 25 मई 2013 झीरम में माओवादियों द्वारा हमले में तत्कालीन शीर्ष नेतागणों एवं सुरक्षा बलों के जवानों की शहादत हुयी थी। आज झीरम धटना स्थल पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक देव ने श्रद्धांजलि अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव कहा कि बस्तर डबल इंजन सरकार की नेतृत्व में धीरे-धीरे नक्सली मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है मार्च 2026 तक बस्तर पूरी तरह से नक्सली मुक्त हो इस दिशा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार कार्य कर रहे हैं। बस्तर में शांति स्थापित हो इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। बस्तर जल्द ही एक समृद्ध सशक्त और आकर्षक बस्तर के रूप में जाना जाएगा।

इस दौरान महापौर संजय पांडे,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी, रूपसिंह मंडावी, योगेन्द्र पांडे, दरभा मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, संतोष बधेल, अनंतराम कश्यप, पूरन कश्यप, फूलसिंह सेठिया, सरपंच विघ्नेश्वर बाकड़े, धमेंद्र ठाकुर, दौलत श्रीवास्तव, मनीराम, प्रकाश झा, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, गोविंद ईनाणी, नरेन्द्र पाणिग्रही आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...