6 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून: आज दुर्ग, रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी… बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना

रायपुर। भारत में इस बार मानसून ने तय समय से एक हफ्ते पहले ही दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में भी मानसून के आगमन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं और मौसम विभाग के अनुसार 5 से 6 जून तक मानसून प्रदेश में पहुंच सकता है। इसके पहले ही रायपुर सहित कई जिलों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। सुबह से ही हल्की बारिश और बादल छाए रहने से ठंडक रही, लेकिन दोपहर बाद उमस बढ़ने लगी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश, तेज हवाओं की संभावना
मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार और बिलासपुर सहित कई क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाएं और मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

बीते 24 घंटे में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात भी दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

एक्टिव वेदर सिस्टम का असर
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 2 से 3 दिनों में यह गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों तक पहुंच सकता है। फिलहाल एक द्रोणिका पूर्व-मध्य अरब सागर से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक सक्रिय है, जो अलग-अलग राज्यों से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही एक चक्रीय चक्रवात उत्तर तटीय ओडिशा में 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है, जिससे छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

कहां-कहां हो सकती है बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ इलाकों में वज्रपात और अंधड़ की भी आशंका जताई गई है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में आज का मौसम मेघाच्छन्न रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...