CG – होली के जश्न के बीच 12वीं की छात्रा से गैंगरेप: बीच रास्ते से 5 दोस्तों ने किया किडनैप… ओड़िसा ले जा कर किए दुष्कर्म… किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी

CG

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक 12वीं की छात्रा का किडनैप कर के रेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्रा का अपहरण कर उसे ओडिशा ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता को घर के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। घटना को लेकर पुलिस एक्शन के मूड में है, आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा का परिवार जिस मकान मालिक के घर पर किराएदार के तौर पर रहा करता था, उसी मकान मालिक ने छात्रा का अपहरण किया और फिर उसके साथ रेप की वारदात की। आरोपी का नाम हुलास साहू बताया जा रहा है।

शिकायत के मुताबिक घर छोड़ने के बहाने नाबालिक का अपहरण कर आरोपी उड़ीसा ले गया था। अन्य 5 दोस्तों ने इस कांड में मुख्य आरोपी का सहयोग किया। रेप करने के बाद नाबालिक लड़की को घर के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

नाबालिक लड़की को घटना के बारे में परिवार को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। नाबालिक युवती के परिजनों ने थाने मे शिकायत दर्ज कराई है।हसौद थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। जांच में पुलिस जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...