12वीं की छात्रा ने प्यार में दी जान: मोबाइल में हसबैंड जी के नाम से था बॉयफ्रेंड का नंबर; फंदे में लटकी मिली लड़की की लाश

12वीं की छात्रा ने प्यार में दी जान, फंदे में लटकी मिली लड़की की लाश

आरा: बिहार के आरा शहर से प्यार में खुदकुशी करने का, मामला सामने आया है. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मठिया मोहल्ले में एक इंटर की छात्रा ने खुदकुशी कर ली. उसका शव कमरे में साड़ी के सहारे पंखे से लटका मिला. मृत छात्रा नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मठिया मोहल्ला निवासी शिव शंकर प्रसाद की 20 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी थी. घटना को लेकर मोहल्ले में सनसनी मच गई है. हालांकि खुदकुशी का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. वैसे प्रेम प्रसंग की बात भी कही जा रही है.

12वीं की छात्रा ने प्यार में दी जान
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. छात्रा के चाचा विष्णु शंकर ने बताया कि शिवानी माता-पिता व भाई हरियाणा में बर्तन का बिजनेस करते हैं. शिवानी अपनी दादी की देखभाल करने के लिए एक वर्ष यहां उनके साथ आरा में रह रही थी. दोपहर बाद सभी लोग काम पर थे और उसकी दादी नीचे थी. इसी बीच उसने छत के कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली. उसकी दादी ने उसे पंखे से लटका देखा, तो चीखना-चिल्लाना शुरू किया.

हसबैंड जी से सेव था बॉयफ्रेंड का नंबर
जानकारी मिलने पर लड़की के चाचा और अन्य परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. उन्होंने बताया कि कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. मोबाइल खुलने के बाद ही उसकी खुदकुशी का राज खुल पाएगा. परिजनों की माने तो उसके मोबाइल पर हैसबैंड जी के नाम से मैसेज आया है. छात्रा का किसी लड़के से प्रेम-प्रसंग की बात भी कही जा रही है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि छात्रा अपने चार बहन और दो भाई में सबसे बड़ी थी. घटना के बाद उसके घर में हाहाकार मच गया है. फिलहाल परिजनों के बयान पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. हालांकि पुलिस ने इस मामले पर तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...