CG – फेल हुई तो मौत को लगाया गले: बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ख़राब आने के बाद 12वीं की छात्रा ने उठाया बड़ा कदम… फांसी लगाकर दे दी जान… परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल

फेल हुई तो मौत को लगाया गले

जांजगीर चांपा। कल छत्तीसगढ़ बोर्ड का का परिणाम आया। जिसमे 10वीं और 12वीं के कई छात्रों ने टॉप किया। कई छात्रों का रिजल्ट अच्छा आया तो कुछ का अच्छा नहीं आया। जिसे लेकर वो गलत कदम उठा लेते है। ऐसा ही तजा मामला जांजगीर चांपा से आया है। यहां 12 की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी,बताया जा रहा है कि किशोरी ने अपने घर में पंखा पर फंदे से लटककर आत्महत्या की है, इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के सेंदरी गांव की है,जहां 12 वीं की छात्रा ने फंदे पर लटककर खुदकुशी की है, जानकारी के मुताबिक मृतिका छात्रा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कूटरा में बारहवीं की छात्रा थी, बताया जा रहा है कि बीते कल यानी गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर रिजल्ट जारी करने बाद छात्रा दो विषय में फेल हो गई थी, जिसके बाद से वह परेशान थी।

आशंका है कि दो विषय में फेल होने के चलते परेशान छात्रा ने खुदकुशी की होगी, फिरहाल मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...