बिग ब्रेकिंग: रिसाली में 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या: पांचवी मंजिल से कूदकर दी जान… मौत का कारण अज्ञात… जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। रिसाली में कक्षा 12वीं के एक छात्र के आत्महत्या का मामला सामने आया है। छात्र ने पांचवी मंजिल से कूदकर जान दे दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। नेवई पुलिस ने बताया कि रिसाली निवासी ग्रीन सिटी फेस 2 निवासी वेदांशु ठाकुर 17 वर्ष ने सोमवार की शाम पांचवे माले से कूदकर आत्महत्या की है।

घटना की खबर लगते आसपास के लोग पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। प्रभारी सीएसपी सिद्धकी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। वेदांशु ठाकुर के आत्महत्या मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतक के पिता अर्जुंदा में पटवारी पद पर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...