शर्मनाक मामला: पत्नी के मायके जाने के बाद पिता ने की हैवानियत की सारी हदें पार, नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, फिर…

पत्नी के मायके जाने के बाद पिता ने की हैवानियत की सारी हदें पार

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय दलित किशोरी ने अपने पिता पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और आरोपी पिता की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पीड़िता की तहरीर के मुताबिक वह कक्षा 9वीं की छात्रा है। तहरीर में कहा गया है कि चार अगस्त को उसके माता-पिता के बीच विवाद हो गया था,जिसके बाद उसकी मां अपनी बहन के पास दिल्ली चली गयी थी। पीड़िता ने बताया कि 8 अगस्त की रात लगभग 8:30 बजे पिता ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता का कहना है कि 10 अगस्त को उसकी मां की दिल्ली में मृत्यु हो गई और मां के अंतिम संस्कार के बाद थाने सूचना देने गई थी। मुसाफिरखाना के पुलिस उपाधीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 14 अगस्त की शाम अपने पिता पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए 13 वर्षीय लड़की ने शिकायत दी, जिसके आधार पर बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।पुलिस ने कहा कि आरोपी पिता की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...