भिलाई में करंट लगने से 13 साल की बच्ची की हुई मौत: छज्जे पर गिरे कपड़े को हटाते वक्त हुआ हादसा… जब परिजन घर पहुंचे तो रह गए हैरान

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार,13 साल की वैष्णवी साहू जामुल थाना क्षेत्र में अपने निवास पर अकेली थी तभी छज्जे पर गिरा कपड़ा उठाने के लिए उसने लोहे के रॉड का सहारा लिया। इस दौरान अचानक वो घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से उसे करंट का जोर का झटका लगा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार की है। जब यह हादसा हुआ तो उसके घर में कोई नहीं था। वैष्णवी अपने घर में सबसे छोटी बेटी थी, वैष्णवी की बड़ी बहन अपने नानी के घर गई हुई थी और उनके माता-पिता रायपुर गए हुए थे। 6:00 बजे शाम को अपने माता-पिता से बात करने के बाद वैष्णवी 8:00 बजे के करीब छज्जे पर गिरा कपड़ा उतारने के लिए वहां पहुंची थी, तभी यह हादसा हुआ। वैष्णवी साहू कक्षा आठवीं में पढ़ती थी। रायपुर से लौट के बाद जब वैष्णवी के माता-पिता ने कमरा खोला तो वो देखकर हैरान रह गए। परिजनों के फूट-फूट कर रोने के बाद वहां पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए इसके बाद वैष्णवी साहू की बॉडी को लाल बहादुर शास्त्री लाया गया और शवगृह में रखवाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...