दुर्ग में सड़क निर्माण कार्य के दौरान मजदूर की मौत: देर रात हाइवा ने कुचला… मुआवजे की मांग लेकर आक्रोशित मजदूरों ने फोरलेन में किया चक्काजाम, दल बल के साथ मौजूद रही पुलिस

दुर्ग। दुर्ग में हादसों का दौर जारी है। दुर्ग के पाटन में सड़क निर्माण कार्य के दौरान देर रात एक हाइवा ने एक मजदूर को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित मजदूरों और ग्रामीणों ने पाटन जाने वाली फोरलेन सड़क में देवादा गांव के पास बड़ी संख्या चक्का जाम कर दिया। उन्होंने शासन प्रशासन मुआवजे की मांग की है। पाटन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाटन से लगभग तीन से चार किलोमीटर पहले देमार गांव में बीती रात एक मजदूर की हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। वहां सिक्स लेन बनाने वाली कंपनी के अंडर में वो मजदूर काम कर रहा था। काम के दौरान ही ये दुर्घटना हुई है।

जब सिक्सलेन निर्माण करने वाली कंपनी ने मजदूरों के परिजनों उचित मुआवजा देने से मना किया तो आक्रोषित ग्रामीणों ने देवादा स्थित सिक्सलेन कंपनी के कार्यालय का घेराव कर दिया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां विरोध दर्ज कराने पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिलकर फोरलेन सड़क में बैठकर चक्काजाम कर दिया। वो लोग 60 लाख रुपए मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। इस दौरान पुलिस का अमला भी दाल बल के साथ मौजूद रहा।

सूचना मिलते ही पाटन थाना प्रभारी सहित आसपास के क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सहित जिला प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में लगे हुए हैं। वहीं पुलिस दुर्घटना के मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। क्षेत्रीय भाजपा और कांग्रेस के नेता भी वहां पहुंचे हुए हैं। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता जारी है। चर्चा है की कंपनी और प्रदर्शनकारियों के बीच मुआवजे को लेकर सेटलमेंट हो गया है और चक्काजाम भी हट गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पति-पत्नी की हत्या कर श्मशान में...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा से एक दिल दहला देने वाला दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के...

CG News : दुष्कर्म पीड़िता पर समझौते का दबाव,...

बिलासपुर। सिरगिट्टी दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद एसएसपी...

CG News: ओवररेट पर शराब बेचने पर बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में MRP से अधिक दाम पर शराब बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आबकारी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया...

मिसाइलों और ड्रोन के साए में गुजारे 90 दिन,...

रायपुर। मध्य पूर्व में जारी तनाव और समुद्री मार्गों पर बढ़ते खतरे के बीच रायपुर के एक युवक ने मौत के साए में लगभग...