दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आदतन अपराधी को किया जिला बदर: दुर्ग और इन 6 जिलों में एक साल तक नहीं कर पाएगा प्रवेश… SP जितेंद्र शुक्ला के अनुशंसा पर एक्शन

दुर्ग। दुर्ग जिला कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी IAS ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के आदतन बदमाश मोहित सिन्हा को जिला बदर करने कर दिया है। इसके लिए उन्होंने आदेश भी जारी कर दिया है। दुर्ग SP दुर्ग जितेंद्र शुक्ला (IPS) ने जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी (IAS) को अनुशंसा पत्र लिखकर मोहित सिन्हा के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई करने की मांग की थी। कलेक्टर ने अपराध रोकने और जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मोहित के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की है।

आदेश में लिखा गया है कि एक साल तक मोहित सिन्हा दुर्ग जिला सहित उसके सीमावर्ती रायपुर, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बालोद और धमतरी सहित 7 जिलों में कदम नहीं रख पाएगा। 23 वर्षीय राजीवनगर दुर्ग निवासी मोहित सिन्हा के खिलाफ दुर्ग सहित अन्य जिलों में मारपीट सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान वो किसी तरह की कानून व्यवस्था को खराब करने वाली वारदात को अंजाम ना दे सके, इसलिए उसके खिलाफ जिला बदर का आदेश जारी किया गया है।

आदेश के बाद मोहित सिन्हा को राजस्व जिला दुर्ग सहित उसके सीमावर्ती 6 जिले रायपुर, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बालोद और धमतरी जिला की सीमाओं से एक सप्ताह के अंदर बाहर जाना होगा। इसके बाद एक साल तक वो इन जिलों में प्रवेश नहीं कर पाएगा। ऐसा करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बदमाश मोहित के खिलाफ दुर्ग कोतवाली थाने में मार-पीट, लोगों को गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने सहित सट्टा खाईवाली के कई अपराध दर्ज हैं। उसके खिलाफ कई बार कानूनी कार्रवाई की गई और वो न्यायिक हिरासत में भे भेजा गया, लेकिन उसके अपराध करने की प्रवृत्ति में कोई कमी नहीं आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...