Durg News : एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 14.50 लाख की ठगी, आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने रायपुर एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे साइबर तकनीक की मदद से ट्रेस कर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के वृंदा नगर कैम्प-1 निवासी मुकेश कोसरे ने 13 जनवरी 2026 को थाना वैशाली नगर में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसका कॉलेज मित्र अभिषेक जायसवाल, जो सेक्टर-6 सड़क-12 का निवासी है, ने खुद की पहचान बड़े अधिकारियों और एम्स के कर्मचारियों से होना बताकर रायपुर एम्स में स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था।

आरोपी ने नौकरी लगवाने और ज्वाइनिंग लेटर दिलाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रकम मांगी। मुकेश कोसरे ने सितंबर 2021 से 16 अक्टूबर 2022 के बीच अपने एसबीआई खाते से कुल 14.50 लाख रुपये आरोपी को ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी लगातार ज्वाइनिंग लेटर देने और रकम वापस करने के नाम पर टालमटोल करता रहा। बाद में वह अपने निवास से फरार हो गया।

मामले में थाना वैशाली नगर पुलिस ने धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर सेल भिलाई ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन लखनऊ, उत्तर प्रदेश में मिली, जिसके बाद पुलिस टीम गठित कर वहां रवाना की गई।

पुलिस टीम ने लखनऊ में घेराबंदी कर आरोपी अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...