ऑनलाइन सट्‌टा का अवैध कारोबार करने वालों पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा: दुर्ग-भिलाई के 6 थाना और 1 पुलिस चौकी की टीम ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 14 सटोरिया धरे गए…सबकी तस्वीर आई सामने

भिलाई। ऑनलाइन सट्‌टा को लेकर दुर्ग पुलिस ने 22 सितंबर को बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्र और पुलिस चौकी इलाके में सटोरियों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि सटोरियों की संख्या 14 है। यह कार्रवाई  दुर्ग, मोहन नगर, खुर्सीपार, जामुल, छावनी, नेवई, चैकी स्मृति नगर में हुई।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के एक्शन प्लान के तहत कार्रवाई की गई है। डीएसपी नासर सिद्धकीय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 6 थाना 1 चौकी क्षेत्र में दबिश दिया। दुर्ग थाना से तकिया पारा निवासी मोहम्मद ईरफान उर्फ राजा साहब दुर्ग, गंजपारा विकास कुमार पुरोहित, लुचकी पारा गोपाल कसेर, गंजपारा आलोक पाण्डेय, शुभम शर्मा उर्फ लकी, नयापारा राजा यादव, सोम सोनी, थाना मोहन नगर से  शंकर नगर भुवनेश्वर चन्द्राकर, थाना खुर्सीपार जोन 2 उमेश जायसवाल, मस्जिद रोड नवीन अग्रवाल, जामुल शंकर नगर भवानी कोसरे, नेवई रिसाली सेक्टर सत्यम सोनबेर, छावनी नेहरु चौक कैम्प 1 ऋषभ कोसरे, चौकी स्मृति नगर शास्त्री चौक पंकज कुमार, सट्टा खिलाते धरे गए। सटोरियों के पास से पुलिस ने कंप्यूटर और मोबाइल बरामद किया है। सटोरियों से पुलिस ने 5519 रुपए नगदी बरामद किया है। आपको बता दें कि ऑनलाइन सट्‌टा एप महादेव से जुड़े कनेक्शन तलाशे जा रहे हैं। इसके रडार में आने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। ऐसा पुलिस का दावा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...