CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के 14 अफसर बने IAS, दिल्ली में हुई DPC… जनसंपर्क डायरेक्‍टर अजय अग्रवाल का नाम भी शामिल… सौम्‍या चौरसिया सहित ये अफसर रह गए वंचित, देखिए लिस्ट

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य सेवा के 14 अफसर आईएएस बन गए हैं। डायरेक्‍टर जनसंपर्क अजय अग्रवाल का नाम भी इन अफसरों में शामिल है। वहीं, आईएएस बनने की दौड़ में शामिल 3 अफसरों का मामला अटक गया है। इसमें कोयला घोटाला में जेल में बंद सौम्‍या चौरसिया, आरती वासनिक और तीर्थराज अग्रवाल शामिल हैं।

राज्‍य सेवा के अफसरों की पदोन्‍नति के लिए आज दिल्‍ली में डीपीसी की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश के मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन और वरिष्‍ठ अफसर रेणु पिल्‍ले भी शामिल थीं। IAS बनने वाले अफसरों में संतोष देवांगन और हीना नेताम का भी नाम शामिल है। ये दोनों पिछली बार पदोन्‍नति से वंचित रह गए थे।

इन अफसरों को हुआ आईएएस अवार्ड

  • संतोष देवांगन
  • हीना नेताम
  • आश्वनी देवांगन
  • रेणुका श्रीवास्तव
  • आशुतोष पाण्डेय
  • अजय अग्रवाल
  • रीता श्रीवास्वत
  • लोकेश चंद्राकर
  • प्रकाश सर्वे
  • गजेंद्र ठाकुर
  • लीना कोसम
  • तनुजा सलाम
  • वीरेंद्र बहादुर पंच भाई
  • सौमिल चौबे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...