धर्मकांटा के पास खड़ी 15 लाख की ट्रक पार, तीन युवकों की तलाश में जुटी कुम्हारी पुलिस…

भिलाई। तीन युवकों ने ट्रक पार करने से पहले प्लान तैयार किया फिर चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

कुम्हारी पुलिस ने बताया कि ग्राम दादर, मुढाटोला थाना सिधी, जिला शहडोल, मध्यप्रदेश निवासी सुरेश सिंह ने शिकायत किया है कि 21 मार्च की शाम 4 बजे, ट्रक MH-40-CD-4002 में प्राईम मेटल कंपनी, बुटटी बोरी नागपुर में केमिकल पावडर ट्रक में लोड किया गया था। सेठ की एक और ट्रक में प्राईम मेटल कंपनी का बुटटी बोरी नागपुर से केमिकल पावडर लोड कर दोनो को कुम्हारी में खाली करने निकले थे।

22 मार्च को दोनों ट्रक कुम्हारी पहुंच गये। 23 मार्च की शाम 6 बजे दोनो गाडी ग्राम ढाबा गांव के पास कंपनी में खाली किया गया। उसके बाद दोनो ट्रक को लेकर अग्रवाल धर्मकांटा में खाली ट्रक का वजन कराये। रात को खाना खाकर उक्त धर्मकांटा के पास सो गये। 24 मार्च को अग्रवाल धर्मकांटा के पास दोनों गाडी अगल-बगल खडी थी।

सुबह 4:30 बजे एक बाइक में तीन युवक पहुचे। दोनो ट्रक चालक सोए हुए थे। नींद से जगाकर ट्रक यहाँ क्यो रखे हो कहकर धमकी दिए। फिर बाइक सवार फरार हो गए। उसके कुछ देर बाद ट्रक MH-40-CD-4002 जहाँ खड़ी थी । वह से गायब हो गई।

आसपास पतासाजी करने के बाद ट्रक के बारे में कुछ नही पता चल पाया। घटना की शिकायत करने पुलिस के पास पहुँचे। ट्रक की कीमत 15 लाख रूपये आंकी गई है। ट्रक में चालक का मोबाइल, कागजात, एटीएम कार्ड पंजाब नेशनल बैंक का गुरूमीत सिंह निज्जर के नाम का, नगदी 3500 रुपये था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...

मुंगेली में दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक कर रहे...

तखतपुर। मुंगेली जिले के दसरंगपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक और पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत...