एक ही दिन में दो SEX रैकेट का भंडाफोड़: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देहव्यापार… पुलिस ने की छापा मार कार्रवाई… चार महिलाओं समेत छह लोग अरेस्ट

नई दिल्ली। शाहदरा जिले की पुलिस ने आनंद विहार और सीमापुरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में चार महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। शाहदरा के डीसीपी आर. सत्य सुंदरम ने बताया कि जिले की स्पेशल स्टाफ टीम और आनंद विहार थाना पुलिस को ऋषभ विहार में एक स्पा में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली।

पुलिस टीम ने पंकज प्लाजा स्थित स्पा सेंटर में छापेमारी की योजना बनाई। पहले एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया, जहां मैनेजर रामू प्रसाद मिला। उसने मसाज के लिए 500 रुपये लिए। इसके बाद ग्राहक को केबिन के अंदर भेज दिया, जहां एक महिला संबंध बनाने के लिए एक हजार रुपये मांगने लगी। ग्राहक ने उसे एक हजार रुपये दे दिए और मिस्ड कॉल से पुलिस टीम को सूचना दी।

बाहर मौजूद टीम तुरंत स्पा के अंदर पहुंच गई और मैनेजर रामू प्रसाद व महिला को पकड़ लिया। उनके पास से कथित ग्राहक से लिए गए रुपये भी बरामद कर लिए। जांच में पता चला कि स्पा का लाइसेंस नितिन गुप्ता के नाम से था। लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है, जिसके बाद से स्पा सेंटर को अवैध रूप से चलाया जा रहा है। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी शाहदरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ जिले की स्पेशल स्टाफ टीम और सीमापुरी थाना पुलिस को दिलशाद कॉलोनी के एक मकान में देहव्यापार की सूचना मिली। पुलिस टीम ने एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा। वहां उसे सुधीर नाम का एजेंट मिला। वह ग्राहक बने पुलिसकर्मी को मकान के भूतल पर एक महिला के पास लेकर गया और कहा कि यह लड़कियां उपलब्ध कराएगी। महिला ने 1500 रुपये मांगे तो ग्राहक ने उसे दे दिए।

इसके बाद महिला ने दो लड़कियों से मिलवाया, जिसके बाद ग्राहक ने मिस्ड कॉल कर पुलिस टीम को सूचना दे दी। पुलिस टीम मकान में पहुंची और मौके पर एजेंट सुधीर व तीनों महिलाओं को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से दिए गए रुपये भी बरामद कर लिए। आरोपी 38 वर्षीय महिला मकान में देह व्यापार का धंधा चला रही थी। तीन आरोपी यमुना पार और एक आरोपी महिला गाजियाबाद के साहिबाद की रहने वाली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...