कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र मानस महोत्सव में हुए शामिल : स्पर्धा में मानस मंडलियों ने लिया हिस्सा, राजेन्द्र बोले – भगवान राम के सिद्धांतों को जीवन में करें आत्मसात

भिलाई। अभिलाषा मानस परिवार सिकोला बस्ती दुर्ग में मानस ज्ञान प्रतियोगिता और श्री श्रमिक कल्याण मानस मंडली शिवपुरी जामुल के तत्वावधान में मानस महोत्सव का आयोजन किया गया। इन दोनों कार्यक्रम में महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छग राजेन्द्र साहू बतौर अतिथि सम्मिलित हुए।

इस दौरान राजेन्द्र साहू ने मुख्य अतिथि की आंसदी से कहा कि रामायण मानव समाज को स्वास्थ्य जीवन जीने की सीख देता है। यह राम राज्य स्थापित करने में अपना अहम योगदान देता है। आज के आपाधापी के माहौल में हम सबको भगवान राम के चरित्र व सिद्धांतों को अपने जीवन मे आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में धीरेंद्र देवांगन, कृष्णा यादव, निशा साहू,गज्जू साहू, परदेशी साहू, करीम खान, छोटेलाल यादव व जनक साहू उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...