गर्लफ्रेंड की मां का मर्डर: प्रेमिका की शादी कहीं और तय करने पर आशिक हुआ नाराज… लड़की की मां के सिर पर पत्थर पटककर मारा… पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में सरफिरे आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड की मां की हत्या कर दी। प्रेमी इसलिए अपनी प्रेमिका की मां से नाराज था, क्योंकि उसने अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कर दी थी। मामला जांजगीर जिले के जावलपुर का है। इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले में 24 मार्च को मृतिका के पति ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी, कि 23-24 मार्च की दरम्यानी रात किसी अनजान शख्स ने उसकी पत्नी बृहस्पति बाई के सर पर पत्थर से वार कर दिया। इस घटना से वो गंभीर रूप से घाटल हो गयी है। उसे बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि वारदात वाली रात को नगपुरा निवासी रवि कश्यप(25) गांव के आस-पास देखा गया है। वहीं यह भी पता चला कि वह बृहस्पति बाई की बेटी का प्रेमी है। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मगर पूछताछ में उसने जो बताया है वह हैरान करने वाला था।

रवि ने बताया कि मैं बृहस्पति बाई की बेटी से प्रेम करता हूं। लेकिन उसके माता-पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है। इसलिए मैं नाराज था। इसके कारण ही मैंने अपनी प्रेमिका की मां को मारने के मकसद से उसके सिर पर पत्थर पटका था। जिससे ये शादी टूट जाए। आरोपी के इस बयान के बाद पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला सामने आया है।

इधर, बृहस्पति बाई का इलाज भी बिलासपुर के अस्पताल में जारी था। इस बीच शनिवार शाम को ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – मामूली सी विवाद में 10 साल के...

मामूली सी विवाद में 10 साल के बच्चे ने मौत को लगा लिया गले डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हैरान करने वाली घटना सामने...

छत्तीसगढ़ में जुआरियों के फड़ पर रेड: पुलिस ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजातालाब क्षेत्र में जुआ खेलते 10 आरोपी को...

शराब घोटाला मामला: अनिल टुटेजा को कोर्ट में किया...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित आबकारी घोटाले मामले के आरोपी पूर्व IAS अनिल टुटेजा को आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने टुटेजा की न्यायिक...

कवर्धा रोड एक्सीडेंट अपडेट: 20 फीट गहरे गड्ढे में...

रायपुर। कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 18 लोगों की मौत हो गयी है। घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और...

ट्रेंडिंग