पहले पिता ने अपनी 17 साल की बेटी के साथ की हैवानियत… फिर मां के प्रेमी ने भी किया रेप… जानिए कैसे हुआ खुलासा

राजस्थान। राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) जिले में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. जहां पर पहले तो एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म (Rape) की जघन्य वारदात को अंजाम दिया. फिर मां के प्रेमी ने भी उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता के अनुसार, पिता ने कई बार 17 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया. ऐसे में मामला उजागर हुआ तो आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया.

वहीं, पीड़ित बालिका की मां अपने प्रेमी के साथ किशोरपुरा इलाके में रहने लगी, लेकिन मां के प्रेमी ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म (Minor Girl Rape) की वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली है. इसके अलावा बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया है.

दरअसल, बाल कल्याण समिति की टीम ने जब लड़की की काउंसलिंग की. इस दौरान पीड़िता ने टीम के सदस्यों को अपनी आपबीती सुनाई, जिसमें उसने एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे किए. इस दैरान बाल कल्याण समिति सदस्य और पुलिस ने बताया कि बालिका रतलाम के जावरा की रहने वाली है. जहां पर पिता के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद जावरा पुलिस ने गिरफ्तार कर पिता को जेल भिजवाया गया था.फिलहाल पीड़िता का आरोपी पिता जेल में बंद होकर सजा काट रहा है.

मां के आशिक ने भी नाबालिग बच्ची के साथ रेप की वारदात को दिया अंजाम
वहीं, आरोपी पिता के जेल जाने के बाद मां उसे लेकर कोटा के किशोरपुरा इलाके में रहने लगी. इस दौरान बच्ची की मां का जाकिर नाम के शख्स से मां के प्रेम संबंध हो गए. इसके बाद जाकिर ने भी बहलाफुसलाकर जबरन रेप की वारदात को अंजाम दिया. ऐसे में फिलहाल बच्ची को बाल कल्याण समिति में आश्रय दिया गया है. वहीं, इस मामले में मां की भूमिका की भी पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. इस दौरान काउंसलिंग में पीड़िता ने बताया कि उनकी मां भी उनके साथ मारपीट करती थी. इस पर पुलिस और बाल कल्याण सीमिति के सदस्यों का मानना है कि दुष्कर्म के इस मामले में कई और आरोपी भी शामिल हो सकते हैं.

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच-पड़ताल
इस मामले में फिलहाल किशोरपुरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिता ने अपनी 17 साल की बेटी के साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया. जिसके बाद से बेटी की मां अपने पति को छोड़कर किसी दूसरे युवक के साथ रहने लगी. इस दौरान मां के प्रेमी ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. हालांकि, पुलिस ने लड़की को बालिका गृह पहुंचा दिया है. जहां पर काउंसलिंग के दौरान नाबालिग बच्ची ने पूरे मामले का खुलासा किया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...