CG – पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: पदोन्नत 16 एडिशनल एसपी अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य पुलिस सेवा के उन अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं, जिन्हें हाल ही में पदोन्नति दी गई थी। पिछले साल 10 दिसंबर को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक के आधार पर 30 दिसंबर को 16 अधिकारियों को एडिशनल एसपी (ASP) रैंक पर प्रमोट किया गया था। अब प्रशासन ने इन सभी पदोन्नत अधिकारियों को उनके नए कार्यक्षेत्र सौंप दिए हैं।

दिसंबर में मिली थी पदोन्नति

बता दें कि राज्य सरकार ने साल के अंत में पुलिस बेड़े में बड़ी सर्जरी करते हुए राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया था। प्रमोशन के बाद से ही इन अधिकारियों की नई पोस्टिंग को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर अब गृह विभाग ने मुहर लगा दी है।

प्रशासनिक कसावट की कवायद

इस नई पोस्टिंग सूची में फील्ड और मुख्यालय, दोनों ही स्तरों पर संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। कई जिलों में रिक्त चल रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पदों को इन अनुभवी अधिकारियों के माध्यम से भरा गया है, ताकि कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में और अधिक कसावट लाई जा सके।

Exit mobile version