उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों को फांसी देने की मांग: रिसाली में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका राजस्थान सरकार का पुतला…राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

भिलाई। उदयपुर हत्याकांड को लेकर देश में लोग आक्रोशित है। यह गुस्सा भिलाई के रिसाली में भी देखने को मिला। भिलाई भाजयुमो द्वारा उदयपुर हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन किया गया। रिसाली मंडल में आयोजित प्रदर्शन में सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता इकट्‌ठा हुए। कइयों के हाथों में मशाल भी थी, जो नारेबाजी करते हुए इकट्‌ठा हुए। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शरद सिंह ने बताया कि, भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश पांडेय के मार्गदर्शन में समाजहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करती आई है। समाज में व्याप्त समस्या को प्रमुखता से उठाते रही है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के नेतृत्व में भाजयुमो रिसाली मंडल द्वारा राजस्थान सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया गया। राजस्थान सरकार से दोनों अपराधियों के लिए फाँसी की माँग के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन किया गया। वहीं उदयपुर के कन्हैया लाल को श्रधांजलि दी गयी।
इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सौरभ जयसवाल, रिसाली मंडल प्रभारी, भाजपा रिसाली मंडल अध्यक्ष राजीव पांडे, महामंत्री नगीना यादव उपास्थित रहे। रिसाली मंडल अध्यक्ष अमितेश प्रताप सिंह एवं मंडल महामंत्री आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सुपेला मंडल रितेश दुबे, शेखर शाह,रोहित दुबे, ओपी पटेल, प्रतीक उपस्थित थे। वहीं प्रदर्शन में राजा यादव, विकी यादव, विशाल यादव, नरेंद्र कोशे, रवि नायक, प्रकाश राव, रुद्रा प्रताप सिंह, पूनामचंद सपाहा, अमित गुप्ता, अमन सेनी, नारायण यादव, रुद्रा साहू एवं अन्य मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव से नागरिकों ने की...

भिलाई। रविवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आम जनता से मुलाकात कर सभी का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए...

भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव ने जनता से की...

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शनिवार को सेक्टर-5 स्थित अपने विधायक कार्यालय में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जनता से भेंट मुलाक़ात की।...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दुर्ग में...

दुर्ग। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि और पहलगाम हमले में शहीदों की स्मृति में आज राजीव भवन, दुर्ग में एक रक्तदान शिविर...

दुर्ग लोकसभा के ग्राम पतोरा में “तिरंगा यात्रा” का...

दुर्ग। आपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम के शान में छत्तीसगढ़ के सभी पंचायतों और नगरीय निकायों में दिनांक...

ट्रेंडिंग