पूर्व पार्षद संजू साहू समेत 2 गिरफ्तार: रिटायर्ड फौजी पर ताबड़तोड़ मारा था चाकू…मारने के बाद कई लोगों को दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

  • थाना उतई पुलिस की त्वरित कार्यवाही
  • आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
  • वाद विवाद होने से आवेश में आकर दिया घटना को अंजाम
  • घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं पल्सर को किया गया जप्त

उतई। रिटायर्ड फौजी पर चाकू से हमला करने वाले पूर्व पार्षद संजू साहू समेत 2 आरोपी को उतई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरहसल एक बैठक में रिटायर्ड फौजी ने सिर्फ इतना कहा था कि गांव में सट्‌टा-जुआ का कारोबार बढ़ गया है। इस पर पाबंदी लगानी चाहिए। इतनी सी बात को लेकर पूर्व पार्षद आक्रोशित हो गया था और ताबड़तोड़ चाकू से रिटायर्ड फौजी पर हमला कर इस जुर्म को अंजाम दिया था। पूरा मामला रिसाली निगम क्षेत्र के डुंडेरा गांव का है। जहां पूर्व पार्षद संजू साहू की दादगिरी देखने को मिली थी।

पुलिस ने बताया की शुक्रवार दिनांक 23 सितम्बर 2022 के रात थाना उतई को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम डुण्डेरा में एक व्यक्ति को धारदार चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। जिसे इलाज के लिए सेक्टर 09 अस्पताल भिलाई ले जा रहे है। इस सूचना पर थाना उतई से एक टीम सेक्टर 09 अस्पताल जाकर मौके पर घायल टीकम लाल साहू पिता स्व. सुदामा राम साहू उम्र 38 सा. शिव चैक डुण्डेरा थाना उतई से घटना के संबंध में पुछताछ किया गया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मृत्यु कालिक कथन कराया गया। प्रार्थी के बताये अनुसार मौके पर प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में सूचना दिया गया। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ.अभिषेक पल्लव और अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू द्वारा आरोपी को त्वरित गिरफ्ता करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश राठौर के निर्देशानुसार थाना प्रभारी उतई नवी मोनिका पाण्डेय के नेतृत्व में थाना उतई ने टीम बनाकर घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। आरोपियों का पता तलाश करने डुण्डेरा से गनियारी, सोमनी होते हुए पुलिस की टीम रायपुर पहुंची यहाँ आरोपी संजू साहू को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

आरोपी संजू साहू का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिसमे उसने बताया कि दिनांक 23.09.2022 को गांव में अगामी दशहरा पर्व मनाने के संबंध में शाम 6.30 बजे करीबन सामुदायिक मंगल भवन डुण्डेरा में मीटिंग रखा गया था। जहां गांव में एक जगह एक साथ सामुहिक रूप से मनाने का निर्णय हुआ था। गांव के टिकम लाल साहू के द्वारा बार-बार आरोपी संजू साहू को छिंटाकशी करने एवं वाद विवाद करने लगा था। उसके बाद आरोपी बाईक से घर जाकर चाकू लाकर आवेश में आकर धारदार चाकू से हत्या करने के नियत से ताबड़तोड़ टिकम साहू के सीना, पेट, जांघ मे मार दिया। घटना के बाद बचाव हेतू अपने दोस्त चोवा राम साहू के साथ पल्सर बाइक (CG07BW9660) से डुण्डेरा निकलते समय घटना में प्रयुक्त चाकू को नहर नाली में फेंक दिया।

उसके बाद महकाखुर्द, गनियारी होते हुए सिरसा कला से हाईवे रोड होते हुए कुम्हारी पहुंचे जंहा से आरोपी ने एक टी शर्ट खरिदा उसके बाद कुम्हारी पेट्रोल पंप गये जंहा चोवा साहू पेट्रोल डलवा रहा था उसी समय आरोपी बाथरूम के तरफ गया और घटना के समय पहने कपड़े को बदल कर नया टी शर्ट पहन लिया। आरोपी पहने हुए कपडे वंही फेककर पेट्रोल पंप से बाइक में बैठकर भाठागांव रायपुर पहुंचा।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारादार चाकू को नहर नाली से बरामद कर आरोपीगण 01. संजू साहू पिता प्रभू लाल उम्र 38 साल सा0 शिव चैक डुण्डेरा थाना उतई जिला दुर्ग 02. चोवा राम साहू उर्फ पिन्टू पिता रामचरण साहू उम्र 32 साल सा0 रामनगर डुण्डेरा थाना उतई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही मे थाना उतई के स्टाफ थाना प्रभारी नवी मानिका पाण्डेय, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, सउनि राजकुमार देशमुख, सउनि अश्वनी, सउनि शेख, प्र.आर. 366 रोमन सोनवानी ,आर0 1185 राजकुमार चंद्रा,आर. 767 विक्रांत यदु, आर. 1568 आकाश तिवारी , आर. 967 दुष्यंत लहरे, आर. 1098 विजय कुर्रे, आर0 762 मुकेश यादव, आर0 232 शिखर भट्ट की सराहनीय भूमिका रही।

https://bhilaitimes.com/former-councilor-attacked/

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कल पूर्व CM भूपेश बघेल का दुर्ग दौरा: भिलाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। वहीं अब तीसरे चरण के चुनाव होने वाला है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री...

भिलाई नगर विधानसभा में भाजपा ने निकाली आशीर्वाद यात्रा:...

भिलाई नगर। दुर्ग लोकसभा अंतर्गत भिलाई नगर विधानसभा में आज जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय एवं भाजपा प्रत्याशी विजय...

फर्जी प्रमाण पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई: हाईकोर्ट ने...

भिलाई। छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। हाईकोर्ट ने भिलाई नगर निगम के पार्षद नीतेश यादव को बर्खास्त...

कलेक्टर की पाती अभियान: जब कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह...

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह मतदाताओं को कलेक्टर की पाती देकर मतदान का आग्रह कर...

ट्रेंडिंग