नवरात्री में सेक्टर-7 भिलाई में दिखेगी “जय छत्तीसगढ़ थीम” की झांकी: प्रदेश की संस्कृति और लोक कला का होगा प्रदर्शन… बंगाल के 40 कलाकार कर रहे है महीनों से काम… रजनी विजय बघेल करेंगी उद्घाटन

भिलाई। करोना काल के बाद इस साल भिलाई में त्योहारों को लेकर लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह है। इस वर्ष गणेश पूजा पंडाल में भी लोगों की बहुत ज्यादा भीड़ उमड़ी थी। नवरात्र में भी इस बार जबरदस्त भीड़ की उम्मीद है। जनता के उत्साह को देखते हुए आयोजन समितियां भी पूरी तरह तैयार है। इस वर्ष ज्यादातर समितियां कुछ नया इनोवेटिव करना चाहती है।

इसी कड़ी में दुर्गा पूजा समिति सेक्टर 7 सड़क 15 एवं 16 में भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक कला को दिखाते हुए जय छत्तीसगढ़ की झाकी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे लगभग बंगाल से आए 40 कलाकार लगातार डेढ़ माह से काम कर रहे है। झाकी बहुत ही सुंदर रूप ले रही है। जिसको लेकर पूरे जिले में उत्साह है।

समिति के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने बताया की समिति द्वारा हर वर्ष नए नए थीम पर पंडाल का निर्माण किया जाता है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ के महान संस्कृति और लोक कला को दिखाया जाएगा। तथा छत्तीसगढ़ के महान विभूतियों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में तीन दिन महा भोग का भी आयोजन किया जाएगा। समिति के महासचिव विनोद अग्रवाल ने बताया की क्युकी इस वर्ष बहुत ज्यादा भीड़ होने की संभावना है। इस कारण समिति ऐसी व्यवस्था करेगी जिससे दर्शनार्थियों को असुविधा न हो।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

59 की उम्र में स्काईडाइविंग और मैराथन में जलवा:...

भिलाई/रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भिलाई (सेक्टर-1) की 59 वर्षीय वरिष्ठ एथलीट प्रभा ठाकुर हुसैन...

शरिया कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट ने माना गैर-कानूनी,...

रायपुर। मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई निजी धार्मिक संस्था या स्वयं...

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...