Covid बूस्टर डोज़ लगवाने वालो की लिए जरुरी खबर: कल दुर्ग के BJP कार्यालय में नि:शुल्क वैक्सीनेशन कैंप… 30 सिम्बर के बाद बूस्टर डोज के लिए देने होंगे पैसे; देखिये डिटेल

दुर्ग। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से भाजपा द्वारा मनाया जा रहे सेवा पखवाडा अभियान के तहत कल 10वे दिन एवं नवरात्रि के पहले दिन 26 सितंबर सोमवार को भाजपा के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा बीजेपी कार्यालय दुर्ग में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक कोविड-19 का प्रथम, द्वितीय व बूस्टर डोज टीका लगाने विशेष वैक्सिनेशन अभियान आयोजित किया जाएगा।

इस वक्सीनशन अभियान में 12वर्ष के ऊपर सभी वर्ग के लोगो नि: शुल्क कोरोना वैक्सीन लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए जिला भाजपा ने जिला मंत्री दिनेश देवांगन, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, डॉ अनिल साहू झुग्गी झोपड़ी जिला अध्यक्ष दिलीप हिमा साहू को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा नेताओं ने शहर के सभी नागरिकों से कोविड टीका लगाने की अपील करते हुए कहा हैं कि अभी कोरोना पूरी तरह समाप्त नही हुआ है हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रत्येक नागरिको को फ्री वैक्सिन उपलब्ध कराया है। अब तक 2 सौ करोड़ से अधिक वैक्सिनेशन हो चुका जिसके तहत आजादी के अमृत महोत्सव में 75 दिन बूस्टर डोज फ्री किया गया है। जो 30 सितम्बर तक जारी रहेगा इसके बाद प्रीकॉशन डोज सशुल्क लगेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

59 की उम्र में स्काईडाइविंग और मैराथन में जलवा:...

भिलाई/रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भिलाई (सेक्टर-1) की 59 वर्षीय वरिष्ठ एथलीट प्रभा ठाकुर हुसैन...

शरिया कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट ने माना गैर-कानूनी,...

रायपुर। मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई निजी धार्मिक संस्था या स्वयं...

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...