स्मृति नगर में बड़ा हादसा टला: सड़क पर अचानक आए बच्चे को बचाने के प्रयास में चालक ने अपना कंट्रोल खोया… दुकान से जा टकराई कार… अंदर कस्टमर भी थे मौजूद, कार ड्राइवर की मां घायल

भिलाई। स्मृति नगर में बड़ा हादसा टल गया। शनिवार देर रात स्मृति नगर चौक के पास तेज रफ्तार कार कपड़े के शो रुम में घूसने से बाल-बाल बच गई। मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर अचानक आए बच्चे को बचाने के प्रयास में कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। जिसके चलते कार नीतू फैशन नाम के दुकान से टकरा गई। जिस वजह से दुकान का शीशा भी टूट गया।

खबर लगने पर मौके पर पुलिस पहुंची और ट्रैफिक को संभाला। इस घटना में दुकान में मौजूद कस्टमर, संचालक और कर्मी बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है की शो रुम में कुछ कुछ कस्टमर भी मौजूद थे। खबर लगते ही आसपास के लोग शो रुम के बाहर पहुंच गए थे और वहा काफी भीड़ इक्कठा हो गई थी। कार में दो लोग सवार थे। घटना में चालक की मां को सामान्य चोट आई है। मामला स्मृति नगर चौकी का है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाई दूज पर कवर्धा में भीषण सड़क हादसा :...

कवर्धा। भाई दूज के दिन कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। रणवीरपुर पुलिस चौकी...

सूर्य विहार में दिवाली की रात उपद्रवियों का तांडव...

भिलाई। दीपावली के त्योहार पर जहां शहरभर में रोशनी और खुशियों का माहौल था, वहीं भिलाई के सूर्य विहार आवासीय परिसर में असामाजिक तत्वों...

गौरा-गौरी विसर्जन में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव :...

दुर्ग। दीपावली के उल्लास और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं के बीच कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में...

नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकलता बस्तर : सातों...

जगदलपुर। दशकों तक नक्सलवाद और हिंसा की चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर संभाग अब शांति, सुरक्षा और विकास की नई राह पर आगे बढ़ने...