नए कानून BNS, BNSS और BSA के लिए भिलाई में लगी 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला… अधिवक्ता धीरज वानखेड़े रहे वक्ता, दुर्ग SP शुक्ला के साथ सभी पुलिस अधिकारी थे उपस्थित

भिलाई। नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भिलाई के एस.एन.जी. स्कूल, सेक्टर-4 में शनिवार और रविवार को आयोजिय किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, 15 और 16 जून को जिला स्तरीय 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में धीरज वानखेड़े, अधिवक्ता उच्च न्यायालय द्वारा नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में विस्तारपूर्वक समझाते हुए प्रशिक्षण दिया गया। उक्त कार्यशाला के दौरान जितेन्द्र शुक्ला, भापुसे., पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग द्वारा भी उपस्थित अधिकाारी/ कर्मचारियों को नये कानून के क्रियान्यवन के संबंध में बताया गया। इस दौरान जिले के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं अधिकारी/कर्मचारी-विवेचक सम्मिलित होकर कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त किये। उक्त कार्यशाला के दौरान सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला दुर्ग, चन्द्रप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग, अजय कुमार सिंह, परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक, नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक जिला दुर्ग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...

रायपुर में होगा NHM कर्मचारियों का महासम्मेलन : 13...

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून को रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन...