छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग: नक्सली हमले में 2 जवान शहीद… बॉर्डर गश्त पर गए थे दोनों जवान… 8-10 हथियारबंद नक्सलियों ने किया हमला; नक्सलियों की तलाश में राजनांदगांव पुलिस

  • राजनांदगांव में दो जवान शहीद
  • 8 से 10 नक्सलियों ने किया हमला
  • बिना हथियार बॉर्डर गश्त पर गए थे जवान

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉर्डर गश्त पर गये दो जवान नक्सली हमले में शहीद हो गए है। नक्सलियों की तलाश में राजनांदगांव पुलिस बल जंगल में सर्चिंग कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के बोरतलाब के पास सुबह 5 से 6 बजे के बीच महाराष्ट्र बार्डर के पास ड्यूटी पर तैनात जिला बल के हवालदार राजेश सिंह और ललित कुमार समर्थ आरक्षक सीएएफ बिना हथियार के बॉर्डर गश्त पर गये थे। राजनांदगांव जिला पुलिस के पुख्ता सूत्रो के के अनुसार, इसी दौरान 8 से 10 हथियारबंद नक्सलियो ने जवानों को गोली मारकर फरार हो गए।

मुख्यमंत्री बघेल ने नक्सली हिंसा में दो जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के बोरतालाब थाना क्षेत्र के समीप नक्सली हमले में 2 जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया है। बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि पुलिस जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...