दुर्ग में मर्डर; मां के सामने दो भाइयों पर ताबड़तोड़ हमला…एक की मौत, दूसरा घायल

– शराब के नशे में 3 लोगों ने दो भाइयों पर किया हमला
– आरोपियों ने धारदार चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला
– तीनों आरोपी मौके से फरार पुलिस तलाश में जुटी

दुर्ग। दुर्ग में सनसनीखेज वारदात सामने आया है। जिले में मां के सामने दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें एक भाई की मौत हो गई हो वही दूसरा घायल है। बताया जा रहा है की शराब के नशे में तीन युवकों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी।

घटना में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि बजरंग नगर कंडरापारा दुर्ग निवासी गजेन्द्र विश्वकर्मा को कंडरापारा संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास दुर्ग आरोपी राकेश साहू, अजय साहू और घनश्याम साहू ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

सूचना मिलने पर गजेंद्र की माँ दूरपति मौके पर पहुची और आरोपियों ने गजेंद्र को धारदार चाकू से गर्दन और पेट में मार रहे थे। तब महिला ने अपने बड़े बेटे के साथ रमेश विश्वकर्मा बीच बचाव करने लगा। तब राकेश साहू ने रमेश के पेट में चाकू मारा।

इस दौरान गजेन्द्र विश्वकर्मा और रमेश विश्वकर्मा के पेट में गंभीर चोट लगी। दोनो बेहोश होकर गिर गये। तब तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनो भाइयो को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना में गजेन्द्र विश्वकर्मा के गला, सिना, पेट में गंभीर चोट आई।

रमेश विश्वकर्मा के पेट में भी गंभीर चोट लगा है। जहां डाक्टर द्वारा चेक करने पर गजेन्द्र विश्वकर्मा की मौत होना बताया। वही रमेश विश्वकर्मा का उपचार जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों का जलवा;...

भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनियों Abbott एवं Macleods Pharmaceuticals में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैंपस प्लेसमेंट के...

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: NMC ने 5 नए सरकारी...

राज्य सरकार की अपील लाई रंग; कबीरधाम, जांजगीर, गीदम, मनेंद्रगढ़ और जशपुर में खुलेंगे नए कॉलेज रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र...

पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी गई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के...