भिलाई में बदमाशों के हौसले बुलंद : 3 बाइक सवारों ने युवक को रोका, शराब के लिए पैसा नहीं देने पर चाकू से किया हमला

भिलाई. जामुल थाना क्षेत्र में तीन बाइक सवार बदमाशों ने शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना 29 नवंबर की रात करीब 7:45 बजे की है, जब 44 वर्षीय मनीष सिंह चौहान, जो मूलतः प्रयागराज के शंकरगढ़ का निवासी है, वैशाली नगर शराब दुकान की ओर पैदल जा रहा था। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मनीष 32 एकड़ पुल के पास पहुंचा तो तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे रोका और शराब खरीदने के लिए उससे पैसे मांगे। जब मनीष ने इनकार किया तो एक बदमाश ने चाकू से उसके सीने पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब से 300 रुपए निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। 

घायल मनीष ने किसी तरह अपने दोस्तों अविनाश, धर्मेश और प्रदीप शर्मा को घटना की जानकारी दी। दोस्तों की मदद से उसे दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...