“जिला हॉकी संघ’’ परिवार ने स्व. पं.गिरीश शुक्ला को दी श्रद्धांजलि, अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शोकसभा की आयोजित

राजनांदगांव। जिले के निर्माता पंडित किशोरीलाल शुक्ला के सुपुत्र, शहर के वरिष्ठ हॉकी खिलाडी व जिला हॉकी संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. गिरीश शुक्ला जी के अकास्मिक निधन पर जिला हॉकी संघ परिवार राजनांदगांव ने गौरव पथ स्थित अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एक शोकसभा आयोजित कर स्वर्गीय पं.गिरीश शुक्ला को हॉकी के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हे श्रधांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना कि। छत्तीसगढ़ एवं जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फ़िरोज़ अन्सारी ने स्व शुक्ला को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नगर में हॉकी नर्सरी में स्व शुक्ला का हॉकी के प्रति अविस्मरणीय योगदान रहा है, चाहे अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता हो या स्थानीय हॉकी क्लब के संचालन हो हर छेत्र में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई, तथा उनके अध्यक्ष कार्यकाल में जिला हॉकी संघ की टीम ने ख्याति प्राप्त टूर्नामेंट में भाग लेकर अनेक उपलब्धि प्राप्त की।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने एवं उपस्थित लोगो मे जिला हॉकी संघ के सचिव शिव नारायण धकेता, नीलम जैन,भुषण सॉव, वरिष्ठ हॉकी खिलाडी कुतबुद्धीन सोलंकी, रमेश डाकलिया,नरेश डाकलिया (पूर्व महापौर),छोटेलाल रामटेके, महबूब कुरेशी,अनिल यादव, भागवत यादव, अशोक नागवंशी, चंदन भारद्वाज, सुश्री ऑशा थॉमस,गणेश प्रसाद शर्मा,अब्दुल कादिर,महेन्द्र सिंह ठाकुर, विरेन्द्र सिंह भाटिया,ज्ञानचंद जैन,कुमार स्वामी, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी मृणाल चौबे, गुणवंत पटेल,अनुराज श्रीवास्तव,अजय झा,प्रकाश शर्म,अशोक यादव राजू रंगारी,किशोर धीवर, योगेश द्विवेदी, शब्बीर सोलंकी, शकिल अहमद,मुकेश जायसवाल, सचिन खोबरागड़े,सहित अन्य पदाधिकारी एवं हॉकी खिलाडी उपास्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...