CG – शराबी बड़े भाई को छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से काट दिया… सर पर किए कई वार… घरेलू विवाद के बाद दिया वारदात को अंजाम, खून से लथपथ मिली लाश

CG

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है की छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट दिया है। हत्या की इस वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बड़ा भाई रोजाना शराब के नशे में घर पर विवाद कर मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर छोटे भाई ने उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव का है।

युवक ने अपने बड़े भाई के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कुल्हाड़ी से वार किया है, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना स्थल पर खून ही खून बिखरा पड़ा है। मृतक का नाम खोजराम साहू है।

मामले की जानकारी परिजन और पड़ोसियों को हुई। उन्होंने फौरन इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही FSL टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची, जहां से लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बलराम साहू है। वह खोजराम की हरकतों से परेशान था। खोजराम नशे में घर वालों से गाली-गलौज कर रहा था, ऐसा करने से उसे छोटा भाई मना कर रहा था, लेकिन वह मान नहीं रहा था।

इस दौरान आरोपी ने घर में रखे कुल्हाड़ी को लेकर आया। गुस्से में ताबड़तोड़ कई वार किए। शरीर के कई हिस्सों में गहरे निशान बन गए हैं। सिर पर कुल्हाड़ी धंसा दिया था। इससे खून ज्यादा निकल गया। खोजराम ने मौके पर दम तोड़ दिया।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...